पहले साली बनी दूसरी पत्नी, अब तीसरी शादी की जिद; घरेलू हिंसा का मामला सामने आया
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र के घुरू गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां रहने वाले एक युवक ने पहली पत्नी से बच्चा नहीं होने पर अपनी ही साली से दूसरी शादी कर ली. उससे तीन बच्चे होने के बाद तीसरी महिला को पसंद करने लगा.
इसी के चलते वह अपनी दोनों पत्नी से मारपीट करने लगा. दाेनों से मारपीट कर उन्हें मायके पहुंचा दिया. मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.
तीसरी शादी के लिए पत्नी से मारपीट कर रहा युवक
दरअसल, घुरू में रहने वाली शशि सूर्यवंशी ने मारपीट की शिकायत की है. महिला ने बताया कि उनका पति चन्द्रप्रकाश सूर्यवंशी ड्रायवर है. शशि से बच्चे नहीं होने पर उसने अपनी साली पूर्णिमा सूर्यवंशी से शादी कर दी. पूर्णिमा से उसके तीन बच्चे हैं.
इसके बाद चंद्रप्रकाश का किसी अन्य महिला के साथ संपर्क हो गया. इसके कारण वह शशि और पूर्णिमा से आए दिन मारपीट करने लगा. शशि ने बताया कि 15 दिन पहले चंद्रप्रकाश ने पूर्णिमा से मारपीट की. इसके बाद उसने पूर्णिमा को मायके चोरभट्टी पहुंचा दिया. रविवार की शाम करीब पांच बजे चंद्रप्रकाश मोहल्ले में घूमकर आया. इस दौरान पत्नी ने घर पर जरूरत का सामान नहीं होने की बात कहते हुए लाने के लिए कहा.
पारिवारिक विवाद के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज
इसी बात को लेकर उसने शशि से मारपीट की. इसे देख चंद्रप्रकाश की मां मंगलीन बाई ने बीच-बचाव की कोशिश की. तब वह अपनी पत्नी को लेकर चोरभट्टी चला गया. वहां पर उसने शशि और पूर्णिमा के साथ मारपीट की. उसने दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
पुलिस के लिए बना सिरदर्द, 3 महीने बाद पकड़ा गया जेल से फरार 'बस्तर का नटवरलाल'
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान