गुरु पूर्णिमा पर भूलकर भी न दें कोई भी उपहार! अपनी राशि के हिसाब से जानें गुरु को क्या करें भेंट
हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गुरु और शिष्य के अटूट रिश्ते को समर्पित गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस दिन जीवन से अंधकार को दूर कर प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु की वंदना और पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है. भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य की परंपरा को सभी धर्मों में सबसे ऊपर रखा गया है और गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है. मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन अपने आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरु को उनके दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं आदर सहित भेंट करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
हरिद्वार के पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि यदि इस शुभ दिन पर गुरु की राशि के अनुसार उन्हें वस्त्र, मिठाई, रत्न या धार्मिक ग्रंथ आदि भेंट किए जाएं, तो सभी रुके हुए काम पूरे होते हैं और मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं. आइए विस्तार से समझते हैं कि राशि के अनुसार अपने गुरुओं को क्या भेंट करना चाहिए.
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल ग्रह हैं. यदि आपके गुरु की राशि मेष या वृश्चिक है, तो उन्हें लाल रंग के वस्त्र, गुलाब या गुड़हल का फूल, अनार, लाल रंग की मिठाई, लाल चंदन और लाल रंग की माला भेंट करना बेहद शुभ रहेगा. इसके अलावा, सामर्थ्य के अनुसार गुरु को मूंगा रत्न देना भी लाभदायक माना जाता है.
वृषभ और तुला राशि
इन राशियों के स्वामी शुक्र देव हैं. इस राशि वाले गुरुओं को सफेद रंग के वस्त्र, दूध, दही, शुद्ध देसी घी, बर्फी या दूध से बनी सफेद मिठाइयां, सफेद चंदन और सफेद रंग के फूल भेंट करने चाहिए. गुरु पूर्णिमा पर इन दोनों राशियों के गुरु को हीरा या उसका उपरत्न देना भी बहुत फलदायी माना गया है.
मिथुन और कन्या राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध ग्रह हैं. मिथुन और कन्या राशि वाले अपने गुरु को गुरु पूर्णिमा के दिन हरे रंग के फल, हरी सब्जियां, लौकी का हलवा, हरे वस्त्र या हरे रंग की मिठाई भेंट कर सकते हैं. इसके साथ ही शिष्य अपने गुरु को पन्ना रत्न भी उपहार में दे सकते हैं, जिससे विशेष पुण्य मिलता है.
कर्क राशि
यदि आपके गुरु की राशि कर्क है, तो इसके स्वामी चंद्र देव हैं. गुरु पूर्णिमा पर आप अपने गुरु को चांदी के आभूषण, चांदी की चेन या अंगूठी, सफेद रंग के फल या खाद्य सामग्री, सफेद मोती की माला और सफेद रंग के वस्त्र भेंट कर सकते हैं. कर्क राशि के गुरु को मोती रत्न देना भी बहुत उत्तम माना जाता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. यदि आपके गुरु इस राशि के हैं, तो आप उन्हें गुरु पूर्णिमा पर लाल रंग की वस्तुएं जैसे लाल मिठाई, लाल कपड़े, लाल रंग की माला, लाल फल या धार्मिक ग्रंथ भेंट कर सकते हैं. इस राशि के गुरु को शिष्य द्वारा माणिक रत्न देना भी बहुत शुभ फल देता है.
धनु और मीन राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति (ज्ञान के देवता) हैं. जिन जातकों के गुरु की राशि धनु या मीन है, वे गुरु पूर्णिमा के दिन उन्हें पीले रंग की वस्तुएं, पीले वस्त्र, पीले रंग की मिठाई, कनेर या गेंदे के फूल और धार्मिक ग्रंथ जैसे गीता या रामायण भेंट कर सकते हैं. इन्हें पुखराज रत्न देने से विशेष लाभ होता है.
मकर और कुंभ राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शनि देव हैं. यदि आपके गुरु मकर या कुंभ राशि के हैं, तो आप उन्हें नीले या काले रंग के वस्त्र, घर में इस्तेमाल होने वाले गहरे रंग के पर्दे या उनके दैनिक जीवन में काम आने वाली कोई भी नीले-काले रंग की वस्तु दे सकते हैं. इस दिन गुरु को नीलम रत्न देना भी बहुत शुभ माना जाता है, जिससे जीवन के सभी रुके हुए कार्य पूरे होते हैं.
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत