"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ 14 जुलाई को
भोपाल : मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ 14 जुलाई 2026 को रवीन्द्र भवन, भोपाल में किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा।
इस अभियान में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष एवं सक्रिय सहभागिता रहेगी। इन विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस, प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इनमें जागरूकता रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में संवाद, जनचौपाल, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएँ, सोशल मीडिया अभियान तथा नशा मुक्ति विषयक विशेष कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश शासन के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, युवा एवं विभिन्न वर्गों के नागरिक उपस्थित रहेंगे।
मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने में अपना सहयोग दें तथा "हमारा है यही संदेश, नशा-मुक्त हो मध्यप्रदेश" के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी