बिहार से ब्रिटेन तक सफलता की उड़ान, कनिष्क नारायण बने मंत्री
लंदन: ब्रिटेन में हालिया राजनीतिक बदलाव के बीच नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने देश की बागडोर संभाल ली है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट से एक नए राजनीतिक मॉडल का संकल्प व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इस नए मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के दो कद्दावर नेताओं को बेहद अहम मंत्रालय सौंपे गए हैं, जो यूके की राजनीति में भारतीय समुदाय की मजबूत उपस्थिति को रेखांकित करता है।
मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण बने एआई मंत्री
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले कनिष्क नारायण को बर्नहैम सरकार में कैबिनेट रैंक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री बनाया गया है। महज 12 वर्ष की आयु में मुजफ्फरपुर से ब्रिटेन पहुंचे कनिष्क ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई और स्टैनफोर्ड से एमबीए की डिग्री हासिल की है। सिलिकॉन वैली के टेक सेक्टर में लंबे अनुभव के बाद, उन्होंने 2024 के चुनाव में वेल ऑफ ग्लैमरगन सीट से जीत दर्ज की थी। इससे पूर्व वे सरकार में कनिष्ठ मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
कोलकाता से जुड़ीं लिसा नंदी को संस्कृति मंत्रालय की कमान
वहीं, भारतीय मूल की वरिष्ठ नेत्री लिसा नंदी को नई कैबिनेट में संस्कृति सचिव के पद पर कायम रखा गया है। मैनचेस्टर में जन्मीं लिसा नंदी का परिवार मूल रूप से कोलकाता से ताल्लुक रखता है। राजनीति में आने से पहले सामाजिक नीति के क्षेत्र में कार्यरत रहीं लिसा 2010 में पहली बार विगन निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गई थीं। वे इस क्षेत्र से संसद पहुंचने वाली पहली महिला और पहली एशियाई प्रतिनिधि बनी थीं। ब्रिटेन के नए मंत्रिमंडल में इन दोनों दिग्गजों की नियुक्ति से भारत-ब्रिटेन संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका