जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, कालाकुंड में 3 दोस्तों की मौत
महू (इंदौर)। इंदौर के महू से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज हादसा सामने आया है, जहाँ जन्मदिन मनाने निकले तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कालाकुंड रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे तीनों युवक सड़क किनारे गहरी झाड़ियों में जा गिरे। समय पर जानकारी न मिलने और रातभर तलाश न हो पाने के कारण करीब 14 घंटे बाद उनके शव झाड़ियों से बरामद किए गए।
क्या है पूरा घटनाक्रम?
बुधवार शाम करीब 6 बजे 13 दोस्तों का एक ग्रुप अलग-अलग वाहनों से इंदौर से निकला था। पहले देवगुराड़िया में जन्मदिन मनाने की योजना थी, लेकिन बाद में सभी ने कालाकुंड के जंगली क्षेत्र की तरफ जाने का फैसला किया। वापसी के दौरान कुछ दोस्त आगे निकल गए, जबकि केशव परमार, निशांत परमार और सूरज चौहान एक ही बाइक पर पीछे रह गए। कालाकुंड रोड के एक खतरनाक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और भीषण टक्कर के बाद तीनों छिटककर झाड़ियों में गिर पड़े।
14 घंटे चली तलाश के बाद मिले शव
जब बाकी दोस्त इंदौर पहुंचे, तब उन्हें तीन साथियों के लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन, दोस्त और पुलिस तुरंत कालाकुंड रोड पहुंचे। जंगल के 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में पूरी रात सर्चिंग की गई, लेकिन घना अंधेरा और घनी झाड़ियां होने के कारण रात में उनका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब दोबारा तलाश शुरू हुई, तब सड़क किनारे झाड़ियों में तीनों के शव मिले। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय केशव परमार, 16 वर्षीय निशांत परमार और 17 वर्षीय सूरज चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
रामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र और धार्मिक पर्यटन का अद्भुत स्थल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां
भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं के सामने नई चुनौती, गांवों में विरोध की आशंका
डिग्रीधारी भी आरक्षक की नौकरी के लिए तैयार, MP में लाखों युवाओं ने ठोकी ताल
स्टेशन उड़ाने की धमकी देने वाला संदिग्ध पकड़ाया, पुलिस ने एंडोरी में दी दबिश
बुजुर्ग महिला की हत्या के विरोध में परिजनों ने किया चक्काजाम, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग