स्कूल जा रही छात्रा को चलती गाड़ी से कुत्ते ने काटा
कोरबा ।स्टेटस सिंबल के साथ-साथ आजकल सुरक्षा की दृष्टिकोण से आर्थिक रूप से सक्षम लोगों में कुत्ता पालने का शौक कुछ ज्यादा ही बना हुआ है। समस्या तब होती है जब शौकीन लोग कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। खरमोर क्षेत्र में इसी चक्कर में एक स्कूली छात्र कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। यह मामला सिविल लाइन थाना पहुंच गया। पीड़ित पक्ष ने कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है।वफादारी के किस्सों की जब बात होती है तो उसमें कई चीजे शामिल की जाती हैं और इस दौरान कुत्तों का जिक्र भी होता है। इसलिए शहरी क्षेत्र में कुत्ता पालने का शौक कुछ ज्यादा ही बढ़ा हुआ है। इस मामले में सुरक्षा से कही ज्यादा स्टेटस सिंबल का जोर है। इसलिए विदेशी नस्ल वाले महंगे कुत्ते कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में नजर आ रहे हैं।
कई मामलों में देखने को मिल रहा है कि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर जरूर है। लेकिन कुत्तों से दूसरे लोगों की सुरक्षा को लेकर उदासीन बने हुए हैं। खरमोरा में हुई एक ऐसी घटना में विश्राम सिंह पटेल की सुपुत्री को स्कूल जाने के दौरान कुत्ते ने जख्मी कर दिया। बालिका के चिल्लाने पर उसके पिता हरकत में आए और उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।विश्राम पटेल ने बताया कि उसकी बेटी क्लास तीन की छात्रा है और निर्मला स्कूल में पढ़ती है और रोज की तरह उसे बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान कुत्ते के मालिक संजय साही ने अपने पालतू कुत्ते को खुला छोड़ दिया। जो चलती बाइक से उसकी बेटी को दौड़ते हुए पैर को काट नीचे घसीट दिया। बच्ची ने तुरंत चिल्लाना शुरू कर दिया।
उपग्रह तकनीक से होगा मकानों का सर्वे, डिजिटल जनगणना के लिए चार टूल जारी
Nitish Kumar की सियासी पलटी की कहानी, मोदी के नाम पर दूर फिर भाजपा के साथ
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?