राजनीति में आकर मेरे कान खराब हो गए.........शुक्र है मेरा दिमाग खराब नहीं हुआ
एक इंटरव्यू में बेबाकी से बोलीं अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन
नई दिल्ली। अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन एक कार्यक्रम में अपने पति अमिताभ बच्चन और अपने राजनैतिक करियर पर बात की। उन्होंने बताया कि अपने पति के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे हैं। इतना ही नहीं जया ने कहा कि अमिताभ राजनीति में परेशान हो गए होंगे, क्योंकि वह हर जगह अपनी राय नहीं रख पाते हैं।
इस दौरान जया ने एंकर को टोकते हुए कहा थोड़ा तेज बोलिए। पार्लियामेंट की वजह से मेरे कान खराब हो गए हैं क्योंकि वहां आप बहुत चीख-चिल्लाहट सुनते हैं। भगवान का शुक्र है कि मेरा दिमाग नहीं खराब हुआ बस थोड़े से कान ही हुए हैं। इसके बाद जया ने बताया कि जब मैं पब्लिक लाइफ में आना चाहती थी तो मेरा परिवार ज्यादा खुश नहीं था। इसलिए नहीं कि मैं गलत थी बल्कि उन्हें डर था कि मैं कुछ भी बोल दूंगी।
वहीं अमिताभ के राजनैतिक करियर के बारे में जया ने कहा कि वह जरूर परेशान हो गए हैं। उनकी राय होती है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उस फोरम को वह अपना ओपिनियन रखने लायक समझते हैं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं अपनी राय रखती हूं। मैं जर्नलिस्ट की बेटी हूं, यह बात नहीं भूलती।
जया से पूछा गया कि जब उनके पति पॉलिटिक्स में गए, तब क्या उन्होंने सपोर्ट किया था? इस पर जया ने जवाब दिया, मैंने सपोर्ट किया था। मैंने घर-घर जाकर कैंपेनिंग की, उस वक्त कोई ऐसा नहीं करता था।
अमेरिका ने श्रीलंका को चेताया- ईरान की मदद से बचें, भारत के पड़ोस में तनाव
कलामसेरी केस: पुलिस ने महिला समेत दो अन्य को पकड़ा, पूछताछ में सामने आ सकते हैं अहम तथ्य
खिलाड़ियों की फिटनेस जानकारी को लेकर BCCI का कदम, चयन बैठकों में शामिल होंगे लक्ष्मण
पिता के यौन शोषण से टूटा सब्र, नाबालिग बेटी ने बैट से हमला कर ली जान
विमानन सेक्टर में बढ़ी परेशानी, बड़े दावों के बावजूद एयरलाइंस के सामने क्यों आया संकट?
विपक्ष के मार्च पर बीजेपी का पलटवार, संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप
शादी के 13 साल बाद अलग हुए विजयेंद्र कुमेरिया और पत्नी, अभिनेता ने किया तलाक का खुलासा
7.1% रहेगी FY27 में GDP ग्रोथ? RBI ने बढ़ाया अनुमान, महंगाई और तेल कीमतों पर नजर