सीआरपीएफ 211 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की भावना
रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ की 211वीं वाहिनी ने आज नया रायपुर, अभनपुर, राजिम, फिंगेश्वर और जामगांव सहित कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। कमान्डेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की शुरुआत थनौद (नया रायपुर) स्थित 211वीं वाहिनी मुख्यालय से हुई। अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की और लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।
सीआरपीएफ 211 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की भावना
सीआरपीएफ 211 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की भावना
*हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश*
तिरंगा यात्रा श्री रावतपुरा सरकार चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, बालको मेडिकल सेंटर, शासकीय हाई स्कूल ठेलकाबांधा, राजिम, फिंगेश्वर और जामगांव पहुंची। सभी स्थानों पर नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी संख्या में तिरंगे वितरित किए और लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर गर्व के साथ अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।
सीआरपीएफ 211 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की भावना
*बच्चों और युवाओं में दिखा उत्साह*
राजिम के पंडित रामबिशाल पांडेय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और स्वागत कार्यक्रम से जवानों का अभिनंदन किया। विद्यालय के इको क्लब के बच्चों ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष चार लाख सीड बॉल तैयार किए हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फिंगेश्वर के शासकीय ठाकुर दलगंजन हायर सेकेंडरी स्कूल में कमान्डेंट डॉ. टंडन ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मेहनत, अनुशासन और देश सेवा की भावना के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधकर सम्मानित किया।
सीआरपीएफ 211 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की भावना
*गुरुजनों का लिया आशीर्वाद*
जामगांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में डॉ. टंडन ने अपने गुरु श्री कुमार निषाद से आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम ही देश को मजबूत बनाते हैं।
*देशभक्ति और जन-जागरूकता का संदेश*
सीआरपीएफ 211वीं वाहिनी की इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना, युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना था। कार्यक्रम के अंत में कमान्डेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन ने सभी संस्थानों, नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेकेंड कमांडेंट श्री प्रज्ञेश कुमार अटल, डिप्टी कमांडेंट श्री इकबाल अहमद, असिस्टेंट कमांडेंट श्री अनिल कुमार राय सहित सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह भर दिया और हर नागरिक को यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
बहन देखती रह गई, बदमाश भाई का मोबाइल छीनकर फरार
पान दुकान की आड़ में ई-सिगरेट का कारोबार, सदर चौपाटी का वीडियो वायरल
वास्तुशास्त्री की कार को आग के हवाले किया, जांच में जुटी पुलिस
तीजा पूजा के लिए मायके गई पत्नी, पीछे पति ने उठाया खौफनाक कदम
कार में हथियार लहराकर बनाया वीडियो, पिस्टल-चाकू के साथ आरोपी पकड़े गए
UCC को लेकर ओवैसी का BJP पर हमला, सहयोगी दलों से विरोध की अपील
वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बना प्रतीक : डॉ. यादव
नरेन्द्र मोदी के स्वर्णिम 25 वर्ष, सेवा व सुशासन का ऐतिहासिक दौर
सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति
तिलक-अंगवस्त्रम में दिखे सलमान खान, गणेशोत्सव में भाईजान का अंदाज बना चर्चा में