बहन देखती रह गई, बदमाश भाई का मोबाइल छीनकर फरार
जबलपुर। लम्हेटा बायपास चौराहे पर भेड़ाघाट मोड़ के पास सोमवार की रात मौसेरी बहन के सामने एक युवक ने छात्र से मोबाइल और नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। तिलवारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना का विवरण
तिलवारा पुलिस के अनुसार, तेवर निवासी रोहित सिंह लोधी (जो आदर्श ज्योति स्कूल धनवंतरी नगर में बारहवीं कक्षा का छात्र है) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चौदह सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी मौसी की बेटी जैसलीन को चौकीताल छोड़ने के बाद लम्हेटा बायपास चौराहे पर खड़ा था। रात करीब पौने नौ बजे चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल अपनी मोटरसाइकिल से वहां आया और रोहित की जेब से आठ सौ रुपए निकाल लिए।
विरोध करने पर मारपीट और मोबाइल छीना
रोहित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चार-पाँच थप्पड़ मारे। इसके बाद जब छात्र ने अपने भाई को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला, तो आरोपी धक्का देकर उसका मोबाइल भी छीनकर भागने लगा। भागते समय आरोपी की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई और वह गिर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह बाइक समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
स्कूलों से स्टेडियम तक बम धमकी का साया, अहमदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
परदेशीपुरा में सड़क धंसी, इंदौर में लगातार सामने आ रहे सड़क धंसने के मामले
सिर्फ 26 सेकेंड में लापता हुई दुल्हन, पति बाइक खड़ी करने में लगा था; CCTV से खुलासा
अमेरिका ने श्रीलंका को चेताया- ईरान की मदद से बचें, भारत के पड़ोस में तनाव
विपक्ष के मार्च में महिला सांसदों से कथित दुर्व्यवहार, संजय राउत ने बताई पुलिस तैनाती
कलामसेरी केस: पुलिस ने महिला समेत दो अन्य को पकड़ा, पूछताछ में सामने आ सकते हैं अहम तथ्य
खिलाड़ियों की फिटनेस जानकारी को लेकर BCCI का कदम, चयन बैठकों में शामिल होंगे लक्ष्मण