सऊदी अरब के 142 साल के बुजुर्ग का निधन, 110 साल में किया था आखिरी निकाह
रियाद,। सऊदी अरब में देश के सबसे उम्रदराज व्यक्ति नासिर बिन रदान अल राशिद अल वदाई का निधन हो गया है। उनका निधन 8 जनवरी को राजधानी रियाद में हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके जनाजे की नमाज धाहरान अल जनूब में अदा की गई, जिसमें 7,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए। इसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव अल राशिद में दफनाया गया। बताया जाता है कि अल वदाई के 134 बच्चे और पोते-पोतियां हैं।
सऊदी मीडिया का कहना है कि अल वदाई का जन्म 1884 में हुआ था। यह वही साल था जब अमेरिका में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण शुरू हुआ था। उस समय तक सऊदी अरब का एकीकरण भी नहीं हुआ था। परिवार के मुताबिक अल वदाई ने देश के संस्थापक किंग अब्दुल अजीज से लेकर मौजूदा शासक किंग सलमान तक का दौर देखा है। उन्होंने कई राजाओं, पीढ़ियों और ऐतिहासिक बदलावों को भी देखा था।
रिपोर्ट के मुताबिक अल वदाई की जिंदगी को खास बनाने वाली बातें भी कम नहीं थीं। परिवार का कहना है कि उन्होंने 110 साल की उम्र में आखिरी बार निकाह किया था और बाद में उनके यहां एक बेटी पैदा हुई। धार्मिक आस्था के मामले में भी वे बेहद समर्पित थे। बताया जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में 40 से ज्यादा बार हज यात्रा की। हालांकि, उनकी उम्र को लेकर विशेषज्ञों ने सवाल खड़े किए हैं।
ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी व्यक्ति का 142 साल तक जीवित रहना असंभव लगता है। उनके मुताबिक 100 साल की उम्र के बाद हर अगला साल जी पाना सिक्का उछालने जैसा होता है यानी संभावना तो होती है, लेकिन बहुत कम। उन्होंने कहा कि 142 साल तक पहुंचना ऐसा है जैसे 40 बार लगातार सिक्का उछालने पर हर बार एक ही तरफ गिर जाए। अब तक के सत्यापित रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र जीने वाली महिला जीन कैलमेंट थीं, जिनकी उम्र 122 साल थी। इसके बाद काने तनाका जैसी शख्सियतों के नाम आते हैं।
MP सरकार का मितव्ययी फैसला, नियुक्ति टालने से 25 करोड़ रुपये बचे
टी20 विश्व कप के टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं, अर्शदीप सिंह बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने चखा छत्तीसगढ़ की ठेठरी-खुरमी का स्वाद, खुश होकर छात्रों से पूछ ली रेसिपी
रुद्राक्ष महोत्सव से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, सीहोर में दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
CG News: कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ दो…युवती के मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी, पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच
Pariksha Pe Charcha: क्या AI से लोगों को डरना चाहिए? स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल, जानिए PM मोदी ने क्या जवाब दिया
श्योपुर में बीजेपी नेता के घर से चोरी हुआ AC, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जताई खुशी, बोले- चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा…
India vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला, जाने कब और कहां
Chocolate Day 2026: क्या सच में पार्टनर को चॉकलेट देने से बढ़ता है प्यार? साइकोलॉजी से समझिए इसके पीछे का गहरा कनेक्शन