श्रीलंका में मछली पकड़ने के आरोप में 32 भारतीय मछुआरे हिरासत में
तलाईमन्नार। श्रीलंका के तलाईमन्नार तट और डेल्फ्ट उपद्वीप के समीप समुद्री सीमा पर अवैध रुप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।
बयान के अनुसार नौसेना ने तलाईमन्नार में विगत बुधवार को सात भारतीय मछुआरों को दो नौकाओं के साथ तथा डेल्फ्ट उपद्वीप के पास 25 भारतीय मछुआरों को तीन नौकाओं के साथ पकड़ा। बयान के मुताबिक सात मछुआरों और उनकी दो नौकाओं को तलाईमन्नार गोदी में लाया गया जबकि 25 मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को कंकासंथुरई बंदरगाह ले जाया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने 2024 में अबतक 23 भारतीय नौकाओं और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है और उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए प्रशासन को सौंपा है। मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के आपसी रिश्ते में एक विवादास्पद मुद्दा है।
श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से घुस जाने की कथित घटनाओं में पाक जलडमरूमध्य में श्रीलंका के नौसैनिक भारतीय मछुआरों पर गोलियां भी चला देते हैं और उनकी नौकाएं जब्त कर लेते हैं। पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका को तमिलनाडु से अलग करने वाली संकरी जलपट्टी है जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछलियां पकड़ने की जगह है। बता दें वर्ष 2023 में श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ने को लेकर 240 भारतीय मछुआरों को 35 नौकाओं के साथ पकड़ा था।
रफ्तार के सौदागर की रफ्तार पर ब्रेक, दो साल में सिर्फ 6 IPL मैच
इजराइल का बड़ा आरोप, ईरान के टॉप अधिकारी पर हमला
घर में रखा कीमती सामान छोड़ा, चोर उठा ले गया सिर्फ सिलेंडर
ड्रोन और CCTV से रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर
मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबलों का डेरा, सामने आई पहली तस्वीरें
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू की बाड़ेबंदी की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य से आई LPG खेप से मिलेगी राहत
कीमती धातुओं में तेजी, निवेशकों की नजर फेड के फैसलों पर
घरेलू बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, वहीं रुपये में 14 पैसे की गिरावट
टीम से बाहर होने पर भड़के खिलाड़ी, ब्रेंडन मैकुलम पर लगाए गंभीर आरोप