साल 2024 में 6.85 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
वाराणसी । श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के कॉरिडोर लोकार्पण के बाद से बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2024 में करीब 6.85 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। ये आंकड़ा पिछले साल से करीब 35.5 लाख ज्यादा है। इस तरह औसतन हर महीने करीब 51 लाख श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचे। जबकि प्रतिदिन 1.75 लाख भक्तों ने दर्शन किए।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने साल 2024 में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के आंकड़े जारी किए हैं। न्यास के अनुसार श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या 2022 में रही। जबकि इस साल 2024 में एक जनवरी से 30 दिसंबर तक छह करोड़ 85 लाख छह हजार 64 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जो पिछले साल से 35.45 लाख ज्यादा हैं। 2023 में श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच करोड़ 73 लाख 10 हजार 104 था। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या 2022 में रही। 2022 में श्रद्धालुओं की संख्या 7.11 करोड़ लाख 47 हजार 210 श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई थी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से अब तक करीब 19 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
जबलपुर में NCC कैडेट्स पर गर्मी की मार, 31 की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप
हनुमानताल में ई-रिक्शा हादसे के बाद बवाल, पुलिस पहुंची मौके पर
युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हाथ की नस कटी मिलने से बढ़ी आशंका
सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अमित शाह ने की हाईटेक बॉर्डर प्रोजेक्ट की घोषणा
ममता की पार्टी में सब ठीक नहीं? हार के बाद पार्षदों ने छोड़ा पद
भारत-इटली संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने की स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा
8th Pay Commission: मिनिमम बेसिक पे 68,000 पार, फिटमेंट फैक्टर से मिल सकती है बढ़त
मध्य प्रदेश में विकास की नई कहानी, भोपाल-इंदौर-उज्जैन को मिलेगा मेट्रो ग्रोथ सेंटर का दर्जा
अब इन 14 स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा और आसान यात्रा
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद को अस्थायी जमानत, मां के ऑपरेशन के लिए कोर्ट ने दी अनुमति