22 किलो अफीम के साथ 9 गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ रही ड्रग्स और नशे की रफ्तार पर पंजाब पुलिस ने लगाम लगाने धरपकड़ मुहिम तेज कर दी है। पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 22 किलो अफीम बरामद की गई है। इसके साथ ही झारखंड के अफीम उत्पादक और संग्रहणकर्ता को भी 12 किलो अफीम ले जाते गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस ने ड्रग्स और बढ़ते नशे पर रोक लगाने मुहिम चलाकर धरपकड़ की है। इसके तहत नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक्शन लिया और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 22 किलो अफीम भी बरामद की है। वहीं झारखंड के अफीम उत्पादक और संग्रहणकर्ता को भी 12 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंतमान के निर्देशानुसार पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह पर यह बड़ी कार्रवाई की है। इसके अलावा 9 करोड़ की बड़ी रकम वाले 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। यहां ड्रग से बनाई गई 6 करोड़ की 12 संपत्तियों की पहचान भी की गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठनों और 6 कस्टम अधिकारियों को भी कार्रवाई के दौरान नामित किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
ईरान युद्ध से फूड डिलीवरी, कॉस्मेटिक्स और कपड़ा उद्योग सेक्टर भी हो सकता है प्रभावित
बीजेपी तमिलनाडु में चुनाव से पहले टीवीके को एनडीए गठबंधन में चाहती है जोड़ना
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोयम्बटूर में खरीदी 44 एकड़ जमीन, आवासीय प्रोजेक्ट की तैयारी
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी
दिल्ली के नेयर बाजार में लगी भीषण आग, 50 दुकानें जलकर राख