श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला
लखनऊ । राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाके बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र के पाल रेस्टोरेंट में श्रीराम मंदिर और बीकेटी थाने को बम से उड़ाने की धमकी भरे दो पत्र मिले हैं। पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां इनकी जांच कर रही हैं। पत्र में जिस महिला का नाम व मोबाइल नंबर लिखा है, उसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले भी बरगदी पुलिया पर धमकी भरा पत्र मिला था। उस पत्र में भी उसी महिला के नाम व मोबाइल नंबर लिखा था। मामले की जांच की जा रही है। देवी-देवताओं की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। हिंदू संगठन और करणी सेना ने बीकेटी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बीकेटी के रामपुर वार्ड निवासी सभासद विकास सिंह के मुताबिक स्वामी मुकेशानंद महराज के मुखार बिंदु से रामकथा नामक व्हाट्सएप ग्रुप में बीकेटी के हाजीपुर गांव निवासी युवक जुड़ा है। आरोप है कि युवक ने बजरंगबली की फोटो एडिट कर उसे आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल में बड़ा हादसा टला: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी मेहमान रेस्क्यू
‘लोकतंत्र में आवाज दबाने नहीं देंगे’: ममता बनर्जी ने केंद्र व भारतीय चुनाव आयोग को घेर