ब्रिटेन में जश्न के बीच हादसा, तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला
लंदन: ब्रिटेन के लिवरपूल शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां प्रीमियर लीग चैंपियनशीप के बाद फुटबाल प्रशंसक सड़क पर जीत का जश्न मना रहे थे. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हुए थे. इसी बीच एक शख्स अचानक से कार लेकर भीड़ के बीच पहुंच गया. उसने भीड़ में मौजूद लोगों के ऊपर कार चढ़ा दी. इस घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने भीड़ पर कार चढ़ाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जीत के बाद सड़क पर जश्न मना रहे थे फैंस
दरअसल, लिवरपूल की पुलिस ने बताया कि प्रीमियर लीग चैंपियनशिप में शहर की सॉकर टीम ने जीत दर्ज की. इसके बाद लोग सड़क पर इसकी खुशी मना रहे थे. इसी दौरान लोगों की भीड़ में एक कार घुस गई. हालांकि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि वे कई लोगों को टक्कर लगने की खबरों की जांच कर रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस में ग्रे रंग की एक मिनीवैन को एक पैदल मुसाफिर को टक्कर मारते हुए लोगों की भीड़ में अंधाधुंध तरीके से घुसते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने कहा कि इस घटना के बाद एक कार को रोककर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.
पीएम स्टॉर्मर ने ली घटना की जानकारी
इस पूरी घटना पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टॉर्मर ने कहा कि वह घटना के बाद के हालात की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उसका आभार जताया. स्टॉर्मर ने कहा, "लिवरपूल के दृश्य डरावने हैं. घटना में घायल हुए या प्रभावित हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं." यह घटना शहर में एक बड़े जश्न के बाद हुई, जहां हजारों की संख्या में नाचते-गाते प्रशंसक बारिश की परवाह किए बिना सड़कों पर आए. लिवरपूल के खिलाड़ियों को दो बसों के ऊपर प्रीमियर लीग ट्रॉफी दिखाते हुए देखा.
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति