कोहली-कोहली के नारों से गूंज उठा एडिलेड
Virat Kohli In Adelaide: विराट कोहली ने पर्थ में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया था. सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत 06 दिसंबर से होगी. फैंस एडिलेड में भी कोहली के बल्ले से शानदार पारियों की उम्मीद कर रहे हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एडिलेड के अंदर 'कोहली-कोहली' के नारे गूंजते हुए सुनाई दे रहे हैं. कोहली को देखकर फैंस बेकाबू से होते हुए दिख रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और शुभमन गिल अभ्यास के लिए जा रहे होते हैं. इस दौरान फैंस किंग कोहली की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आते हैं. बेताब फैंस जोर-जोर से एक लय में 'कोहली-कोहली' चिल्लाने लगते हैं. कोहली भी फैंस को रिएक्शन देते हैं. इसके बाद दोनों बल्लेबाज अभ्यास के लिए आगे निकल जाते हैं.
एडिलेड में होगा पिंक बॉल टेस्ट
बता दें कि एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा. इस मैच की तैयारी के लिए टीम इंडिया ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय पिंक बॉल वॉर्म अप मैच खेला था. मुकाबले का पहला दिन बारिश में धुल गया था. फिर दूसरे दिन दोनों टीमों ने 46-46 ओवर का मैच खेला था. पिंक बॉल वॉर्म अप मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि वॉर्म अप मैच में विराट कोहली बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं आए थे.
जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में जीता था पहला टेस्ट
गौरतलब है कि पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी. टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. दूसरे बच्चे के जन्म के कारण रोहित ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके थे. हालांकि एडिलेड टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं.
धरने के दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- हमारी दया से चल रही है सरकार
रिहायशी इलाके पर मिसाइल हमला, जेलेंस्की ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
दो आकांक्षा सिंह और एक ही रैंक 301, UPSC रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर विवाद
कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम की विशाल रैली की तैयारी, BJP ने किया भूमि पूजन
मिडिल ईस्ट तनाव से भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव, रिपोर्ट ने बताई बड़ी वजहें
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल: क्या वरुण की जगह कुलदीप से चलेगा टीम इंडिया का दांव?
शोषण के आरोपों के बीच फैक्ट्री कर्मचारियों की हड़ताल
दो साल डिटेंशन में रहने के बाद दीपाली दास को मिली भारतीय नागरिकता
भारत बनाम न्यूजीलैंड: आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी?