उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, गरिमा स्वरूप को मिली नई जिम्मेदारी
लखनऊ : यूपी में मंगलवार को 9 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। अरविंद कुमार मिश्रा को अपर सूचना निदेशक बनाया गया है जबकि गरिमा स्वरूप को विशेष कार्य अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्त किया गया है। वह अभी तक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थीं।
इसी तरह विनोद कुमार गौड़ को फर्रूखाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वह अभी तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। अभी तक प्रतीक्षारत डॉ. अलका वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा पद पर नियुक्त किया गया है। गौरव रंजन श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव पद पर तैनात किया गया है।
अमित कुमार को बहराइच का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह अविनाश चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी औरैया नियुक्त किया गया है। वहीं, नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है। वह अभी तक मुरादाबाद के उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल