हार के बाद राजस्थान टीम को लगा एक और झटका
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद की जीत के रियल हीरो शाहबाज अहमद रहे, जिन्होंने बल्ले से 18 रन और गेंद से 3 विकेट चटकाए।
अब हैदराबाद की टीम का 26 मई को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से सामना है। इस मैच में मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का फाइनल में पहुंचने का सपना अधूर रह गया। इस मैच में हार के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें कम नहीं बल्कि और बढ़ गई। बीसीसीआी ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को आईपएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर जुर्माना ठोका है।
Shimron Hetmyer पर क्यों BCCI ने ठोका जुर्माना?
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी के 14वें ओवर में अभिषेक शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर शिमरोन हेटमायर आउट हो गए। अभिषेक ने अपी लाइल लेंथ में बदलाव किया, जिसे हेटमायर समझ नहीं पाए और गेंद बाएं स्टंप पर लगी और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। इस दौरान वह 10 गेंदों में 4 रन ही बना सके।
शिमरोन से राजस्थान की आखिरी उम्मीदें बची थी और ऐसे में आउट होने के बाद फील्ड पर ही शिमरोन हेटमायर अपना गुस्सा जाहिर करते दिखे। गुस्से में शिमरोन ने अपना बल्ला विकेट पर मार दिया। उनकी इस हरकत की वजह से बीसीसीआई ने मैच के बाद उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना ठोका है।
हेटमायर ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के ऑर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी गलती मान ली है। बीसीसीआई ने कहा कि हेटमायर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार भी कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी के निर्णय अंतिम और बाध्यका री है।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर