शिखर धवन ने हार के बाद बताया कहां फिसला मैच, कहा......
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में जल्दी विकेट गंवाने के कारण हम मैच से बाहर हो गए थे। बता दें कि पंजाब किंग्स को आईपीएल 2024 के 23वें मैच में एसआरएच के हाथों 2 रन की शिकस्त सहनी पड़ी।
मुल्लानपुर के महाराजा यदवींद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बना सकी।
शिखर धवन ने क्या कहा
शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने शानदार पारियां खेली। मेरा मानना है कि हमने उनको अच्छा स्कोर बनाने दिया। दुर्भाग्यवश हम शुरुआती 6 ओवरों में रन नहीं बना सके और यही हम मैच हार गए। यह हार हमें गहरी चुभी है। पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी तो हर शख्स को बेहतर योजना के साथ आना पड़ रहा था।
हम आउट हुए तो हमें निश्चित ही अपने स्ट्रोक्स में बदलाव करना चाहिए था। मेरा मानना है कि हमें उन्हें 10-15 रन कम पर रोकना चाहिए था तो नतीजा कुछ और रहता। हमने खराब बल्लेबाजी की। टॉप ऑर्डर के लिए जरूरी है कि प्रदर्शन करके दें। हम इस हार के बाद वापसी करेंगे।
शशांक-आशुतोष की तारीफ
शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा को देखकर अच्छा लगा कि युवाओं ने आकर जिम्मेदारी उठाई। डगआउट में पूरे समय उम्मीद थी कि हम मैच खत्म कर सकते हैं। उन दोनों को सलाम है कि मैच को इतना करीब लेकर गए। इन दोनों ने हमें अगले मैच के लिए विश्वास और उम्मीद दी। हमें कुछ क्षेत्रों में बेहतर करना होगा और सुधार के साथ वापसी करेंगे।
पंजाब का क्या हाल
पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर काबिज है। शिखर धवन के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स ने अब तक 5 मैच खेले, जिसमें दो में जीत दर्ज की और तीन में शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मैचों में 3 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर काबिज है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई