अग्रवाल समाज का रहा हैं गौरवशाली इतिहास-वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल
कोरबा, अग्रवाल समाज का गौरवशाली इतिहास रहा हैं। समाज के लोंगो ने सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा अग्रवाल समाज की परंपरा रही हैं।
कोरबा जिले के दर्री-जमनीपाली क्षेत्र में आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार वरिष्ठ भाजपा नेता व नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने व्यक्त किए।
उन्होंने आगे कहा कि महाराजा श्रीअग्रसेन द्वारा दिखाए गए मार्ग की आज भी सबको आवश्यकता हैं। उनके मार्ग में चलकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता हैं। अग्रवाल समाज आज भी उन्ही परंपराओं का अनुसरण करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समांतर को बनाए रखा हैं। समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता सब बराबर होते हैं। आज पूरे देश में अग्रवाल समाज के लोग एक अलग पहचान बना चुके हैं। हर क्षेत्र में कार्य रहे हैं जिससे समाज का नाम रौशन हो रहा हैं। समाज द्वारा सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं जो हमें आगे बढ़ाने में मददगार भूमिका निभा रहा हैं।
इस कार्यक्रम में अग्रसेन जयंती के मौके पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ में महाराजा श्रीअग्रसेन के तैलचित्र में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात आगुंतक अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम सचिव मनोज अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता नितिन गुप्ता एवं बद्री अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने सदन को संबोधित किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल बालाजी, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा देवी, सचिव संगीता पालीवाल, महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष वर्षा अग्रवाल, सभा के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल अतिथियों के साथ मंचाशीन रहे। कार्यक्रम संचालन मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली के अध्यक्ष पारस अग्रवाल ने किया। इस मौके पर अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल, मारवाड़ी युवा मंच, महिला जागृति शाखा के पदाधिकारी और सदस्यों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पुरानी तस्वीर शेयर कर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा, पीएम कुसुम योजना से 1000 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य
विशेष आर्थिक क्षेत्र नीति में सुधार की पहल, नई योजनाओं पर होगा मंथन
PCC चीफ दीपक बैज को 10 नेताओं का इस्तीफा, कांग्रेस में हलचल
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धराशायी
‘धान का कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’ बनाने का आरोप, विधानसभा में हंगामा
फाइनल के असली हीरो कौन? इन देशों के खिलाड़ियों ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड
मिडिल ईस्ट संकट से बाजार में हलचल, रुपया 92.5 तक लुढ़का