अहमद पटेल के बेटे फैजल छोडेंगे हाथ का साथ
अहमदाबाद | काफी समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे फैजल पटेल ने आखिरकार हाथ का साथ छोड़ने का फैसला किया है| फैजल पटेल कांग्रेस के दिग्गज नेता और सोनिया गांधी के सलाहकार रहे स्व. अहमद पटेल के बेटे हैं| फैजल पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार उनकी अवगणना कर रही है, इस कारण उन्होंने काफी दु:ख के साथ पार्टी छोड़ने का निर्णय किया है| फैजल पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस छोड़ने से इस्तीफा देने का ऐलान किया| इस्तीफे का कारण बताते हुए फैजल पटेल ने कहा कि उन्हें काम करने की मंजूरी नहीं है| कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए फैजल पटेल ने उन्हें सपोर्ट करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया है| फैजल पटेल ने अपने पोस्ट में कहा कि मेरे पिता ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार को समर्पित कर दिया| मैंने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश की लेकिन हर कदम पर मुझे अस्वीकार कर दिया गया। मैं लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा और कांग्रेस पार्टी हमेशा मेरा परिवार रहेगी। मैं उन सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। इसके अलावा फैसल पटेल ने यह भी कहा कि बहुत दुख और तकलीफ के साथ मैंने कांग्रेस के लिए काम करना बंद करने का फैसला किया है| उन्होंने यह भी कहा कि यह कई वर्षों की कठिन यात्रा रही है|
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की