केदारनाथ में एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी यात्री सुरक्षित
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब एक एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे—पायलट, एक डॉक्टर और एक नर्स। गनीमत रही कि सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलिकॉप्टर ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ पहुंचा था। लैंडिंग के समय हेलिकॉप्टर असंतुलित होकर अचानक जमीन से टकरा गया। शुरुआती जांच में बताया गया कि दुर्घटना हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से (टेल बूम) के टूटने से हुई।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह संजीवनी एयर एंबुलेंस सेवा का हेलिकॉप्टर था, जिसे एक मरीज को एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाना था। हालांकि, तकनीकी खराबी के चलते हेलीपैड से कुछ ही दूरी पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस का पिछला हिस्सा टूट गया, जिससे हेलिकॉप्टर अचानक जमीन पर गिरा। हालांकि, पायलट ने समय रहते नियंत्रण बनाए रखा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हेलिकॉप्टर हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। डीजीसीए और राज्य सरकार की टीमें मौके पर पहुंचकर हादसे की विस्तृत जांच करेंगी।
गौरतलब है कि महज नौ दिन पहले उत्तरकाशी में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में यह हादसा फिर से सुरक्षा मानकों और हेलिकॉप्टर संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
कई जिंदगियां निगल चुकी सड़क, मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग तेज
‘अपराधियों को संरक्षण मिल रहा’, RG Kar पीड़िता की मां ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप
ताइवान मुद्दे पर अमेरिका के बदले संकेत, ट्रंप के रुख के बीच चीन ने बढ़ाई कूटनीतिक चालें
पहले वीक में करोड़ों का आंकड़ा पार कर गई ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’
कान फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड और भारतीय सिनेमा का संगम
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कार्रवाई, गंभीर आरोपों के बीच FIR ने बढ़ाई चर्चा
NEET परीक्षा घोटाले में नया मोड़, ‘सीक्रेट क्लास’ के जरिए कराई गई कथित सेटिंग
सिंगर बोलीं— “यह जगह झूठे और धोखेबाजों के लिए है”
महिला ने मदद मांगकर रची साजिश, BJP नेता से मारपीट और ब्लैकमेलिंग मामले में सात गिरफ्तार
इंटरनेशनल मंच पर दिखा ‘DC’ का पहला लुक, चर्चा में प्रोजेक्ट