AI जनरेटेड फोटो से परेशान ऐश्वर्या राय, अदालत से मांगी सुरक्षा
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत से अपील की है कि उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीरों के बेजा इस्तेमाल से उन्हें सुरक्षा दी जाए। ऐश्वर्या राय का कहना है कि उनकी तस्वीरों को बिना उनकी इजाजत के व्यवसायिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अदालत से अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।
ऐश्वार्या की याचिका में क्या है?
ऐश्वर्या राय ने अपनी याचिका में कहा 'अवास्तविक अंतरंग तस्वीरों का इस्तेमाल काफी, मग और अन्य सामान बेचने के लिए किया गया है। जिन स्क्रीनशॉट्स में तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है, वे ऐश्वर्या राय की कभी नहीं थीं। ये सभी एआई जनरेटेड हैं।'
नाम और चेहरे से कमा रहे पैसा
लाइव ला ने ऐश्वर्या के वकील संदीप सेठी के हवाले से लिखा 'वे मेरे संगठन के नाम पर पैसे कमा रहे हैं। यूट्यूब पर जो स्क्रीनशॉट हैं, उनमें छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने ऐसी तस्वीरों को अधिकृत किया है। ये सभी एआई द्वारा उत्पन्न की गई हैं।'
वकील ने यह भी आरोप लगाया कि 'एक सज्जन केवल नाम और चेहरा लगाकर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किसी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए किया जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।'
इसके अलावा, वकील ने यह भी बताया कि राय की तस्वीरें वॉलपेपर और टी-शर्ट पर बिना अनुमति के बेची जा रही हैं।
हाई कोर्ट आदेश पारित करेगा
तर्कों को सुनने के बाद, दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देते हुए एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे।
'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में डेब्यू
ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह कई प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। फिल्मों के अलावा उन्हें विज्ञापनों से मोटी कमाई होती है। ऐसे में उनका इल्जाम है कि जिन प्रोडक्ट ने उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीर इस्तेमाल की उन्होंने इसके लिए उनसे इजाजत भी नहीं ली।
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकृत प्रकोष्ठ को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बंगाल पर अमित शाह का बड़ा दावा—तुष्टिकरण की राजनीति से रुका विकास, कर्ज 8 लाख करोड़ पार