अखिलेश यादव की पोस्ट से यूपी की ब्यूरोक्रेसी में मची हलचल
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक संदिग्ध चोरी के मामले को लेकर की गयी टिप्पणी से सियासी और ब्यूरोक्रेसी के गलियारों में हलचल मची हुई। की है। कानाफूसी ने कई नई बातों को जन्म दे दिया है। दरअसल, एक अखबार की कतरन साझा करते हुए कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने लिखा-रिश्ता ये हमजोली-सा है। चोर के घर में चोरी-सा है।
सोशल मीडिया पर भी इस संदिग्ध चोरी की जमकर चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस में उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व अधिकारी के घर में 50 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस के पास कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है। दावा किया जा रहा है कि यह बात अलग है कि अंदर ही अंदर इस चोरी के आरोपियों को खोजा जा रहा है। दावा है कि पूरा मामला इस तरह गोपनीय रखा जा रहा है कि किसी को कानों कान खबर न हो. अभी तक तो लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर लिख रहे थे और आपसदारी में चर्चा थी लेकिन अखिलेश यादव की पोस्ट ने यूपी की ब्यूरोक्रेसी में हलचल मचा दी है। अखिलेश ने जिस अखबार की कतरन साझा की है वह कई दिनों से वायरल है। सत्ता और अफसरशाही के गलियारों में इसकी जमकर चर्चा है। दावा है कि यह चोरी पूर्व आईएएस के उत्तराखंड स्थित आवास पर हुई। कन्नौज सांसद की पोस्ट के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर उनका इशारा किस ओर है। अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी न आने से ब्यूरोक्रेसी में भी सिर्फ कयासों और अटकलों का दौर जारी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने