नंबर-5 पर बैटिंग करने का असली कारण, अक्षर पटेल ने किया रिवील
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद खिताब पर कब्जा जमाया. टीम इंडिया की इस जीत में ऑलराउंडर अक्षर पटेल का भी बहुत बड़ा योगदान रहा. फाइनल मैच में अक्षर को नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाना काफी बड़ा फैसला रहा, लेकिन अब इस राज पर से पर्दा उठ गया है कि आखिर उन्हें नंबर-5 पर बैटिंग के लिए भेजने का फैसला किसका था? बता दें कि फाइनल में अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली थी.
रोहित ने अक्षर को पैड पहनने के लिए कहा
अक्षर पटेल ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया, "जब ऋषभ पंत आउट हुए, तब रोहित भाई ने मुझसे कहा, 'अक्षर पैड पहन ले.' तभी युजवेंद्र चहल भागते हुए मेरे पास आए और कहा कि राहुल द्रविड़ ने मुझे पैड पहनने के लिए कहा है. मैं जब पैड पहन रहा था तो मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या करना है. हमारे 2 विकेट गिर चुके थे और मैंने पिच का कोई परीक्षण भी नहीं किया था."
अक्षर पटेल ने फाइनल मैच के दवाब के बारे में भी बात की और कहा, "कुछ ही गेंद बाद मैंने सूर्यकुमार यादव को भी आउट होते देखा. चीजें अचानक हो रही थीं और मेरे पास सोचने के लिए समय नहीं था. मैं जब सीढ़ियों से उतर रहा था, तब हार्दिक ने मुझसे गुजराती में कहा कि दबाव लेने की कोई जरूरत नहीं है. केवल बॉल को देखना और उसे हिट करना."
कोहली और अक्षर के बीच हुई थी महत्वपूर्ण साझेदारी
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जल्दी आउट हो गए थे. इसके बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए. तब तक टीम इंडिया 4.3 ओवर में 34 रन पर 3 बड़े विकेट गंवा चुकी थी. क्रीज पर विराट कोहली डटे हुए थे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से भी साथ चाहिए था. कोहली और अक्षर के बीच 72 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई और टीम इंडिया 176 रन के स्कोर तक पहुंच सकी थी. अक्षर ने इस मैच में 31 गेंद में 47 रन बनाए.
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट