अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा 2' में दिखेगा नया अवतार
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 'पुष्पा 2 द रूल', 'पुष्पा द राइज' की सीक्वल है, जो साल 2021 में आई थी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म के लिए भारी उत्साह है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म के रिलीज डेट टलने की खूब खबरें आ रही हैं, लेकिन उन्हीं खबरों के बीच अब एक ऐसी खबर आ रही है जिससे अल्लू अर्जुन के फैंस काफी खुश होने वाले हैं।
अल्लू अर्जुन बोलेंगे जापानी
'पुष्पा 2 द रूल' में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ही लीड भूमिका में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को उम्मीद है यह फिल्म भी पिछली फिल्म जैसी ही धमाकेदार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन काफी खतरनाक एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के एक दृश्य में वे जापानी डाकुओं से लड़ते दिखेंगे। इतना ही नहीं अल्लू उस स्मगलर से लड़ाई के दौरान जापानी भाषा में बात करते हुए नजर आएंगे। अल्लू पहली बार अपनी किसी फिल्म में विदेशी भाषा में बात करेंगे।
विवादों के साये में 'पुष्पा 2 द रूल'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की शूटिंग को काफी रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के को-स्टार अभिनेता जगदीश को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। फिल्म में जगदीश अल्लू के दोस्त की भूमिका निभाते दिखेंगे। अभिनेता जगदीश पर जूनियर आर्टिस्ट को सुसाइड करने के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगा लगा था।
'पुष्पा 2 द रूल' की रिलीज डेट
पहले कहा जा रहा था कि 'पुष्पा 2 द रूल' को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की रिलीज की तारीख को खिसका दी गई है। अब देखना है दर्शकों को और कितना इंतजार करना पड़ेगा अल्लू अर्जुन की इस धमाकेदार फिल्म के लिए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01 मार्च 2026)
खाड़ी संकट पर भारत का संतुलित रुख, कूटनीति से समाधान की वकालत
हार्ट अटैक की आशंका, एम्बुलेंस नहीं मिली — लोडर से अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत
सीएम का बड़ा अपडेट – जल्द हो सकती है घोषणाएं
दिल्ली में सीएम मोहन यादव की शाह से बैठक, नियुक्तियों को लेकर मंथन
कार्यक्रम में उपेक्षा का आरोप, अधिकारी को पहनाया भाजपा पट्टा
सीनियर सिटीजन कार्ड के बहाने ठगों का जाल, पांच लाख उड़ाए
त्योहार पर मिलावट रोकने की कवायद, टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई
तीन जिलों में 74 किमी सड़क नेटवर्क होगा विकसित