अमेरिका की सीरिया में 2 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
वासिंगटन। अमेरिका ने सीरिया में आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े आतंकी ग्रुप्स के ठिकानों पर हमला किया। इसमें 37 आतंकी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने कहा कि उन्होंने सीरिया में दो अलग-अलग दिन ऑपरेशन को अंजाम दिया।
यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक 16 सितंबर को मध्य सीरिया में आईएसआईएस के ट्रेनिंग सेंटर पर एयरस्ट्राइक की गई थी। इसमें 28 आतंकी मारे गए। इसके बाद अमेरिकी सेना ने 24 सितंबर को उत्तरी पश्चिमी सीरिया में हमला किया जिसमें अलकायदा ग्रुप के 9 आतंकी मारे गए। अमेरिकी सेना के मुताबिक हमले में अलकायदा संगठन से जुड़ा हुर्रस अल-दीन का एक टॉप कमांडर अब्द-अल-रऊफ मारा गया है। वह सीरिया में मिलिट्री ऑपरेशन्स की देखरेख करता था।
मतदान से पहले बीजेपी की नई सूची: कौन कहां से चुनावी मैदान में
अर्चना चिटनिस का अद्भुत नवरात्रि व्रत: 9 दिन साधना की कुटिया में
कांग्रेस नेता छोड़ रहे असम, क्या है कारण और प्रियंका गांधी के लिए असर
1500 साल पुराना रहस्य: मां सती का हार और शक्तिपीठ की गूढ़ कहानी
त्रासदी की छाया: 8 शवों की अंतिम यात्रा में लोग रो पड़े