संदेशखाली में छापेमारी में गोला-बारूद बरामद
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में सीबीआई कई स्थानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने इन छापेमारियों में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए हैं। इससे पहले संदेशखाली मामले में सीबीआई ने पहली एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने ईमेल के जरिए शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर में पांच लोग नामजद हैं जबकि बाकी अज्ञात लोग हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार और जमीन हड़पने के मामलों की जांच के लिए सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने पिछले हफ्ते संदेशखाली का दौरा किया था। इस दौरान टीम ने पीडि़त परिवारों और महिलाओं बातचीत करके उनके बयान दर्ज किए थे। इसके साथ ही सीबीआई की एक टीम संदेशखाली पुलिस स्टेशन भी पहुंची, जहां मौजूद पुलिसकर्मियों से जांच रिपोर्ट तलब की थी।
कृषि कल्याण वर्ष पर चर्चा के लिए CM मोहन यादव ने PM मोदी से की बैठक
पहली लेडी नागा किन्नर महामंडलेश्वर मां काली नंद गिरी की अनोखी कहानी
विजय की राजनीति में पहली बड़ी परीक्षा, तमिलनाडु चुनाव में NDA भी मैदान में
मध्य, मालवा और महाकौशल प्रांत होंगे मुक्त, RSS में आ रही नई संरचना
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की राह में पुलिस की रोक, डॉ. केबी त्रिपाठी नजरबंद