जशपुर जिले के दूरस्थ अंचलों में वित्तीय समावेशन की मिसाल
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की महिला सशक्तिकरण तथा वित्तीय समावेशन की दिशा में चल रही योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में “बीसी सखी योजना” महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड की केसरई ग्राम पंचायत की निवासी रीना साहू, बीसी सखी के रूप में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। रीना साहू प्रतिदिन औसतन 30 से 35 हितग्राहियों को लगभग 30 हजार रुपये की राशि की निकासी कर, नगद रूप में वितरित करती हैं। ये सेवाएं विशेष रूप से उन हितग्राहियों के लिए लाभप्रद हैं, जो बैंक शाखा तक जाने में असमर्थ हैं, जैसे वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं महिलाएं। रीना उन्हें मनरेगा मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महतारी वंदना योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि उनके घर पहुंचाकर प्रदान करती हैं।
सरकार द्वारा उन्हें बीसी सखी के रूप में प्रशिक्षित किया गया तथा कार्य संचालन हेतु आवश्यक उपकरण जैसे लैपटॉप व अन्य डिजिटल संसाधन भी उपलब्ध कराए गए, जिससे वे पांच ग्राम पंचायतों में निर्बाध सेवाएं प्रदान कर रही हैं। रीना साहू मुस्कान स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य भी हैं। समूह के माध्यम से वह सिलाई, अचार निर्माण एवं अन्य लघु उद्यमों में भी जुड़ी हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। स्वच्छता अभियान से जुड़ाव के माध्यम से उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया है।
रीना का यह समर्पण भाव, उनकी आत्मनिर्भरता एवं सेवा भावना उन्हें ग्रामीण अंचल में एक सम्मानजनक पहचान दिला चुकी है। उनके कार्य से प्रेरित होकर अन्य महिलाएं भी वित्तीय समावेशन की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में अग्रसर हो रही हैं। रीना साहू जैसी महिलाएं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की सशक्त कड़ी बन रही हैं तथा “नारी शक्ति” की भूमिका को ग्रामीण विकास के केंद्र में स्थापित कर रही हैं।
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे