आनंद सागर सेवा प्रवाह ने मनाया सद्भावना होली
बिलासपुर । आनंद सागर सेवा प्रवाह एवं महिला सेवा सत्संग समूह, गुरु विहार, सरकंडा की महिलाओं ने सफाई मित्रों के साथ, बुढ़ी माई मंदिर, मालिया माता मंदिर, मुक्ति धाम सरकंडा के पिछे, होली मिलन का कार्यक्रम बड़े उल्लास के साथ मनाया। संस्थापिका एवं अध्यक्षा डॉ सुषमा पंड्या, प्रत्येक वर्ष अपनी समूह की महिलाओं के साथ सफाई मित्रों का सम्मान एवं दीपावली मिलन, होली मिलन का कार्यक्रम किया जाता है।सभी समाज के लोग अपने ग्रुप में होली मिलन करते हैं लेकिन डॉ पंड्या के समूह द्वारा वाल्मीकि समाज, दुमार समाज एवं सुदर्शन समाज की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे और उनमे आत्मविश्वास भरने हेतु उनका सम्मान करते हुए सद्भावना होली मनाया गया। समूह की महिलाओं के द्वारा होली का त्यौहार मनाने हेतु हर्बल गुलाल का पैकेट, गुझिया, मिठाई, नमकीन, फल भेट किया गया एवं विभिन्न रंगों के गुलाल से होली खेला गया। कार्यक्रम में सुमिता दास गुप्ता एवं कविता शर्मा ने एक फाग गीत प्रस्तुत किया। सीमा शुक्ला, रश्मि श्रीवास, चंपा सोनी ने मिठाई का पैकेट एवं गुलाल वितरित किया। मंजुल सिंह एवं ओम श्रीवास ने फल एवं पेप्सी वितरण का कार्य किया। कार्यक्रम में समूह के संरक्षक बी एल पंड्या जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमुख सफाई मित्र क्रमश: रीता वाल्मीकि, पूनम, सावित्री, हेमलता, पूजा, गायत्री, शीतल, अंजलि, रीना, रिंकू, आरती, माया, शीलू, शारदा, सुमित्रा, रत्न,शनि, नीरज अमित सागर, संदीप, दिनेश, राव, आनंद, राजू, कोमल, राज,रामवटी ,नम्रता, शशि, नेहा एवं छोटे बच्चे भी उपस्थित थे। सभी ने सद्भावना होली को आनन्दोत्सव के रूप में मनाया।
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार