लग्जरी कारों का जखीरा है अनंत अंबानी के पास
नई दिल्ली। अंबानी फैमिली के लाडले Anant Ambani बुधवार(10 अप्रैल) को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। असाधारण लाइफस्टाइल जीने वाले अनंत के पास महंगी कारों का जखीरा है। आइए, इनके Car Collection के बारे में जान लेते हैं।
Bentley Bentayga
बेंटले बेंटायगा भारत में उपलब्ध सबसे महंगी और शानदार एसयूवी में से एक है। इंजन स्पेक्स की बात करें तो इसे W12, V8 या हाइब्रिड V6 पावरट्रेन मिलता है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में ये 4.0-लीटर V8 इंजन से लैस होती, जो 542 bhp का पावर आउटपुट और 770 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।
Bentley Continental GT Flying Spur
फ्लाइंग स्पर बेंटले की अब तक की सबसे शानदार सेडान है और ये दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसमें 4.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन या 2.9-लीटर V6 पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल है। इन इंजनों को लगभग 600 बीएचपी से 700 बीएचपी का पावर आउटपुट देने के लिए तैयार किया गया है।
Rolls-Royce Phantom
रोल्स-रॉयस फैंटम ब्रिटिश ऑटोमोबाइल निर्माता का फ्लैगशिप मॉडल है, जो शक्तिशाली 6.8-लीटर वी12 इंजन द्वारा संचालित है। ये इंजन 453 bhp का पावर आउटपुट और 720 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।
Rolls-Royce Cullinan
फैंटम के अलावा, अंबानी परिवार के पास एक और रोल्स-रॉयस कलिनन एसयूवी है। रोल्स-रॉयस कलिनन में 6.7-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन है, जो 563 bhp का पावर आउटपुट देने में सक्षम है।
Ferrari SF90 Stradale
फेरारी SF90 स्ट्राडेल तीन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन द्वारा संचालित है। यह पूरा पावरट्रेन सेटअप 986 bhp का संयुक्त पावर आउटपुट और 800 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
Mercedes Maybach S660 Guard
मर्सिडीज मेबैक एस660 गार्ड स्टैंडर्ड मर्सिडीज मेबैक एस600 का एक स्पेशल एडिशन है। आर्मर प्लेटिंग, बुलेटप्रूफ ग्लास और रन-फ्लैट टायरों के साथ यह भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। इसके इंजन की बात करें, तो इसमें 6.0-लीटर V12 बाई-टर्बो इंजन लगा है, जो 523 bhp का पावर आउटपुट और 830 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है।
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित