एलओसी के पास पुंछ में सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की गोलाबारी
श्रीनगर । एलओसी के पास सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलाबारी की है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन के उड़ने की अधिकारियों जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन रविवार देर रात भारतीय क्षेत्र में कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान की ओर लौट गया। उन्होंने कहा कि मेंढर के नार मनकोट इलाके में दुश्मन के ड्रोन की गतिविधि देखी गई, जिसके बाद नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने उसे गिराने के लिए उस पर कम से कम तीन गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी के बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। उन्होंने बताया कि इलाके में लगातार सघन तलाशी अभियान जारी है। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों, हथियारों और विस्फोटक सामग्री को गिराने के लिए भेजे जाने वाले ड्रोन के बारे में सूचना देने वालों को तीन लाख रुपये का नकद इनाम देने की हाल में घोषणा भी कर दी है।
कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल
ट्रंप बोले- होर्मुज पर निर्भर देशों को अमेरिकी मदद से इस मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना