खेल खेल में बनी दर्शकों की पसंदीदा फिल्म
बालीवुड फिल्म खेल खेल में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच पसंदीदा फिल्म बन गई है। अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील की मुख्य भूमिकाओं वाली खेल खेल में ने दर्शकों के बीच खुशियां बिखेर दी हैं। जिससे यह एक ज़रूरी एंटरटेनर बन गई है। फिल्म के वायरल गाने और मजेदार ट्रेलर ने दर्शकों को हंसाते रहने की क्षमता से इसे खास बना दिया है। मीडिया में भी फिल्म की अच्छी समीक्षा हो रही है, जिससे इसकी सफलता को और बढ़ावा मिल रहा है। गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और वाकाओ फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत खेल खेल में एक टी-सीरीज़ फिल्म, वाकाओ फिल्म्स और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन है। जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अश्विन वर्दे, विपुल डी. शाह, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय ने किया है। फिल्म को 15 अगस्त 2024 को पूरे देश में रिलीज किया गया है। मालूम हो कि बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया के चलते इस फिल्म ने अपने पहले दिन 5.23 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिससे एक सफल लंबे वीकेंड की नींव रखी गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव