यूपी में कोचिंग के अवैध बेसमेंट पर रोक
लखनऊ । बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर में वर्षा का पानी भरने से दिल्ली में हुई 3 मौतों से सबक लेते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश में पार्किंग के बजाय बेसमेंट में अवैध तरीके से चल रही दूसरी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। यहां बारिश में बेसमेंट की खोदाई पर भी रोक रहेगी।
इस संबंध में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव डा नितिन रमेश गोकर्ण ने सोमवार को सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्षों को जारी शासनादेश में स्पष्ट कहा है कि 3 दिन में कार्रवाई कर शासन को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाए।
अपरिहार्य परिस्थितियों में खोदाई की जरूरत हो तो सुरक्षा मानकों का पालने करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि किसी की जान-माल का खतरा उत्पन्न न हो। मानसून के बाद भी होने वाली खोदाई में सुरक्षा उपायों का ध्यान रखना होगा। स्पष्ट कहा गया है कि यदि भविष्य में किसी तरह की कोई घटना होती है तो उसके लिए निरीक्षण टीम के साथ प्राधिकरण के सक्षम प्राधिकारी उत्तरदायी होंगे।
चुनाव आयोग संभालेगा सुरक्षा का नियंत्रण, ममता सरकार को सिर्फ निगरानी का अधिकार
सभी को मिलेगी रसोई गैस, अफवाहों पर ध्यान ना दें: जबलपुर कलेक्टर
IAS के फार्महाउस पर जुआ खेलते पकड़े गए 18 लोग, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फारूक अब्दुल्ला पर हमला: उमर ने साझा की सुरक्षा की जानकारी
लोगों के लिए चुनौती – अत्यधिक गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल
हरदीप पुरी का पलटवार – राहुल गांधी के सवालों पर मंत्री ने स्पष्ट किया, स्ट्रेट पर कोई संकट नहीं।
HPCL प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, इलाके में हड़कंप
Budget Session 2026: राहुल गांधी ने उठाए पीएम मोदी पर सवाल, LPG संकट पर मांगी जवाबदेही