बनारस- गाजीपुर में अंतराज्यीय गिरोह के छह सॉल्वर बंदी
वाराणसी । उत्तर प्रदेश सिविल न्यायालय चयन परीक्षा में सेधमारी करने वाले सॉल्वर गिरोह के दो और सदस्यों को लंका पुलिस ने जेल भेजा। उधर गाज़ीपुर पुलिस ने भी सॉल्वर गिरोह के चार साथियों को गिरफ्तार किया। लंका, वाराणसी पुलिस ने अब तक गिरोह के पांच साथियों को जेल भेज चुकी है। मंगलवार को सामने घाट के मारुति नगर बस स्टैंड के पास से नालंदा बिहार के नूरसराय थाना क्षेत्र के दरबरा निवासी जितेंद्र कुमार, प्रयागराज के सोराव थाना क्षेत्र के मलाक हरहर निवासी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया।
लंका थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा का कहना है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि परीक्षार्थियों के आधार कार्ड एडमिट कार्ड पर नाम फोटो एडिट करके साल्वरों को परीक्षा में बैठाते हैं। दोनों के पास से दो मोबाइल, कूट रचित आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की प्रतियाँ बरामद हुई है। लंका पुलिस गिरोह में शामिल सॉल्वर सौरव कुमार, गिरिडीह झारखंड के तीसरी निवासी पवन कुमार, नालंदा के सोरसराय के सिंगारहाट निवासी आशीष रंजन को पहले ही जेल भेज चुकी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
शिक्षा मंत्री पर उठे सवालों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज, दोपहर 3:30 बजे होगी चर्चा
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, पटना में नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल