लाखों रुपये की ठगी का शिकार हुआ बैंक मैनेजर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी का ऐसा मामला सामने आया, जहां आनलाइन ठगी करने वाले ठग ने स्टेट बैंक आफ इंडिया, वाणिज्यिक शाखा पुजारी चैंबर्स के मुख्य प्रबंधक अभिजीत गोलदार को ही लाखों रुपये की ठगी का शिकार बना लिया।
ठग ने बड़े ही चालाकी से पहले बैंक मैनेजर का विश्वास जीता फिर इसके बाद 1.94 लाख रुपये की ठगी कर ली।ठगों ने बैंक मैनेजर के मोबाइल पर ठगों ने एक मैसेज के साथ लिंक भेजा। मैनेजर ने जैसे ही उस लिंक को क्लिक किया, उनके खाते से 1.94 लाख रुपये पार हो गए। ठगी के शिकार मैनेजर की शिकायत पर न्यू राजेंद्रनगर थाना पुलिस धोखाधड़ी का अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यू राजेंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर ने बताया कि बजाज कालोनी निवासी अभिजीत गोलदार स्टेट बैंक आफ इंडिया वाणिज्यिक शाखा पुजारी चैबर्स में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। 25 फरवरी की सुबह 10 बजे उनके मोबाइल पर 9385781044 नंबर से एक लिंक मैसेज आया।
शातिर ठग ने उस लिंक पर क्लिक करके कुछ जानकारी देने को कहा। अभिजीत ने लिंक को क्लिक करने के बाद उसमें पूछे गए जानकारी को दर्ज किया। कुछ देर बाद ही उनके एसबीआइ के दो खाते से कुल 1.94 लाख रुपये का आहरण हो गया।
खामेनेई मामले पर पूर्व IAS नियाज़ खान का बयान, सऊदी अरब पर लगाया आरोप
विदेश नीति पर घमासान, सोनिया-राहुल के सवालों पर भाजपा का जवाब
त्योहार पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं, रायपुर में 130 ड्राइवरों पर जुर्माना
चुनावी तालमेल पर चर्चा, कांग्रेस-डीएमके में सीटों को लेकर खींचतान
पिकनिक से लौट रहे दो दोस्तों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
मामूली रकम के विवाद में खूनी खेल, रायगढ़ में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार
राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, लक्ष्मी वर्मा को मौका
बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर फैसला, जबलपुर में LPG स्कूल वाहनों पर प्रतिबंध
साव का कांग्रेस पर तंज- किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति