गेस्ट हाउस के बाथरूम में महिला की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस के पास राम मंदिर के गेट नंबर 3 के सामने एक महिला श्रद्धालु के साथ आपत्तिजनक घटना सामने आई है। काशी से अयोध्या धाम के लिए आई एक महिला श्रद्धालु जब गेस्ट हाउस के बाथरूम में स्नान कर रही थी, तब एक वेटर ने बगल के बाथरूम से मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात काशी से 11 लोगों का एक समूह, जिसमें 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल थे अयोध्या धाम दर्शन-पूजन के लिए पहुंचा था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सभी लोग स्नान के बाद रामलला के दर्शन और पूजन के लिए तैयार हो रहे थे। वहीं समूह की कुछ महिलाएं गेस्ट हाउस के बाथरूम में स्नान करने गईं थीं।
एक महिला स्नान कर रही थी, जबकि दूसरी महिला बाथरूम के बाहर बने सिंक के पास ब्रश करने के लिए खड़ी थी। तभी बाहर खड़ी महिला ने स्नान कर रही महिला के बाथरूम के दरवाजे की ओर देखा, जहां उसे एक मोबाइल फोन दिखाई दिया। उसने जोर-जोर से चिल्लाकर पूछा कि कौन वीडियो बना रहा है। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। जांच करने पर पता चला कि बगल के टॉयलेट में एक युवक बाल्टी पर चढ़कर स्नान कर रही महिला का वीडियो बना रहा था।
परिवार के लोगों ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और उसका मोबाइल छीन लिया। परिवार के लोगों ने ऑफ कैमरा आईएएनएस टीम को बताया कि जब उन्होंने युवक को बाहर आने को कहा, तो वह दरवाजा नहीं खोल रहा था। दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि वह मोबाइल से वीडियो डिलीट करने की कोशिश कर रहा था। मोबाइल की जांच करने पर उसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिले।
विवाद बढ़ने पर राम जन्मभूमि पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल जब्त कर लिया। सौरभ बहराइच का रहने वाला है और पिछले तीन महीनों से अयोध्या में रह रहा था। वह एक होटल में वेटर का काम करता था और गेस्ट हाउस में 200 रुपये प्रतिदिन के किराए पर कमरा लेकर रहता था। पुलिस को सौरभ के मोबाइल से 10 से अधिक महिलाओं के स्नान करते हुए आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। प्रारंभिक जांच से संदेह है कि सौरभ यह अपराध कई महीनों से कर रहा था।
वहीं, पुलिस ने गेस्ट हाउस के कागजातों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, विकास प्राधिकरण की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। गेस्ट हाउस के मालिक को मानचित्र सहित विकास प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। विकास प्राधिकरण के अनुसार, गेस्ट हाउस को सील कर दिया जाएगा।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी