अमरूद के पत्ते के फायदे, वजन कम करने का आसान तरीका
मोटापे से परेशान लोगों को व्यायाम के साथ डाइट और कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। मोटापा कम करने के लिए आप अमरुद का उपयोग कर सकते हैं। अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल वजन घटाने में काफी असरदार साबित होता है। दरअसल अमरुद के पत्ते कैलोरी फ्री होते हैं और इन्हें खाने के काफी देर तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में आप कुछ भी उल्टा पुल्टा खाने से बचते हैं। आइये जानते हैं वजन घटाने के लिए कैसे करें अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल?
वजन कम करने का आसान और स्वादिष्ट उपाय
वैसे तो अमरुद के पत्तों को आप ऐसे भी खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको अमरूद के पत्तों का स्वाद पसंद नहीं है तो आप अमरुद के पत्तों से चाय बनाकर भी पी सकते हैं। अमरुद के पत्तों से बनी चाय का सेवन आप सुबह सुबह खाली पेट करें। इससे आपके शरीर पर असर दिखना शुरू हो जाएगा।
अमरूद के पत्तों की चाय
सबसे पहले अमरुद की लगभग 5-6 पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें। अब एक बर्तन में गिलास पानी डालें और इसमें अमरूद के पत्ते डाल दें। अब इसे 10 मिनट तक अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और चाय की तरह सेवन करें।
अमरूद के पत्तों के अद्भुत फायदे
अमरुद के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो गैस्ट्रिक अलसर से बचाते हैं। अमरुद के पत्तों का इस्तेमाल दस्त या डायरिया में फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा पुरानी खासी, खुजली जैसी परेशानियों में भी अमरूद के पत्ते असरदार साबित होते हैं। अमरुद के पत्तों का उपयोग कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए भी किया जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर होता है। हार्ट और डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अमरूद के पत्ते फायदेमंद साबित होते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप
पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न
शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई