आरएसएस 100 वर्ष की यात्रा’ कार्यक्रम में भागवत का संबोधन
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला के तीसरे दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा अध्यक्ष के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया।
भागवत ने कहा, “मैं शाखा चलाने में माहिर हूं, भाजपा सरकार चलाने में नहीं माहिर है। हम केवल सुझाव दे सकते हैं, फैसला भाजपा का होता है। अगर हम ही निर्णय लेते तो क्या इसमें इतना समय लगता?”
सरकार से अच्छा तालमेल
भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ और भाजपा के बीच किसी भी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से संघ का अच्छा समन्वय है।
उन्होंने जोड़ा – “हमारा हर सरकार के साथ अच्छा तालमेल रहता है, चाहे वह राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार। व्यवस्था में सुधार की जरूरत है क्योंकि यह अंग्रेजों के शासनकाल में बनी थी। लेकिन कुर्सी पर बैठा व्यक्ति स्वतंत्र होकर ही निर्णय ले सकता है।”
संघर्ष हो सकता है, झगड़ा नहीं
संघ और भाजपा के बीच मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए भागवत ने कहा, “कभी-कभी संघर्ष हो सकता है, लेकिन झगड़ा नहीं। लक्ष्य दोनों का एक ही है – देश का कल्याण।”
हम सलाह देते हैं, निर्णय नहीं लेते
संघ प्रमुख ने साफ किया कि आरएसएस निर्णय लेने वाला संगठन नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। यह कहना कि संघ हर चीज तय करता है, गलत है। हम केवल सलाह देते हैं, फैसला सरकार या पार्टी करती है।”
बीजेपी अध्यक्ष पर चुप्पी
भाजपा के नए अध्यक्ष के चयन में देरी पर भागवत ने कहा, “अपना समय लीजिए, इसमें हमें कुछ नहीं कहना। हम सबकी मदद करते हैं, सिर्फ भाजपा की ही नहीं, अगर वे अच्छा काम करना चाहें तो।”
गौरतलब है कि ‘आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा: नए क्षितिज’ विषय पर यह तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार से दिल्ली के विज्ञान भवन में चल रहा है।
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
होली के दिन रायपुर ग्रामीण में हिंसा, तीन मर्डर और तिल्दा में चाकूबाजी