इस उम्रदराज खिलाड़ी को टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहते हैं 'भज्जी
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस का रोमांच बढ़ गया है। अभी तक केकेआर को छोड़ कोई और टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। कोलकाता और गुजरात का मैच बारिश के चलते धुल जाने से गुजरात टाइटंस को नुकसान हुआ है। ऐसे में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने प्लेऑफ में पहुंच सकने वाली चार टीमों पर अपनी राय रखी। स्टार स्पोर्टस के 'प्रेस रूम' में क्रिकेट विशेषज्ञ की भूमिका निभा रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से जागरण ऑनलाइन मीडिया के खेल संवाददाता उमेश कुमार ने बातचीत की। इस दौरान सवाल किया कि केकेआर के बाद वो कौन सी तीन टीमें होंगी जो प्लेऑफ में जगह बनाएंगी? इस पर हरभजन सिंह ने कहा कि मामला बहुत रोमांचक हो गया है।
मजेदार हो गई है प्लेऑफ की लड़ाई
हरभजन सिंह ने कहा, मुझे लगता है कि एक नहीं दो टीम क्वालीफाई कर गई हैं। केकेआर और राजस्थान। हालांकि, राजस्थान के आगे क्वालीफाई का टैग नहीं लगा है। तीसरे और चौथे स्थान के लिए देखना होगा कि बाकी की टीमें कैसा खेलती हैं। अगर सनराइजर्स हैदराबाद अपने दोनों मैच जीतती है तो वह 18 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है, लेकिन अगर वो दोनों ही मैच हार जाएं तो 14 अंक पर ही रह जाएंगे।
दो स्थानों को लेकर होगा घमासान
भज्जी ने आगे कहा, बाकी टीमें जैसे सीएसके, आरसीबी हैं, अगर अपने मैच हारते और जीतते हैं तो 14-14 या 16-16 प्वाइंट्स पर ही रहेंगी। हो सकता है अगली दो टीमों को हम 14 अंक के साथ ही क्वालीफाई होते हुए देखें। अब वो दो टीमें कौन-कौन सी हैं वो तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन प्लेऑफ की लड़ाई मजेदार होने वाली है। केकेआर और राजस्थान आगे निकल चुकी हैं।
शशांक सिंह के लिए कही बड़ी बात
वहीं, इस आईपीएल सीजन में यंग खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा है। SRH के लिए अभिषेक शर्मा, पंजाब की तरफ से शशांक सिंह तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुषार देशपांडे ने प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति में अपनी छाप छोड़ी है। भविष्य के इंडियन स्टार के सवाल पर हरभजन सिंह ने कहा कि वह पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह को इंडिया के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता