ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, ट्रांसजेंडर सैनिकों की भर्ती पर लगी रोक
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से सत्ता में आए हैं वो ट्रांसजेंडरों के खिलाफ कई कड़े फैसले ले रहे हैं। अब अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रंप सरकार ट्रांसजेंडर सैनिकों को अमेरिकी सेना से हटाने जा रही है।
ट्रांसजेंडर्स को पहले ही सेना में शामिल होने या सेवा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें व्यक्तिगत रूप से ट्रांसजेंडर सैनिकों को निशाना बनाया गया था।
ट्रांसजेंडर पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने कहा कि एक पुरुष जो खुद को महिला के रूप में पहचानता है, वह एक सैनिक नहीं बन सकता है। इस महीने, पेंटागन ने कहा था कि अमेरिकी सेना अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति नहीं देगी और सेवा सदस्यों के लिए लिंग परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाना बंद कर देगी।
ट्रांसजेंडर्स को 30 दिनों में बाहर किया जाएगा
ट्रंप सरकार ने कोर्ट में कहा कि हम 30 दिनों के भीतर ट्रांसजेंडर सैनिकों की पहचान करने के लिए एक प्रक्रिया बनाएंगे और फिर उसके 30 दिनों के भीतर उन्हें सेना से अलग करेंगे। पेंटागन द्वारा ये भी कहा गया है,
अमेरिकी सरकार की नीति है कि सैनिक की तत्परता, घातकता, सामंजस्य, ईमानदारी, विनम्रता, एकरूपता और अखंडता के लिए उच्च मानक स्थापित किए जाएं।
15000 से ज्यादा है ट्रांसजेंडर सैनिकों की संख्या
अमेरिकी रक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सेना में लगभग 13 लाख सक्रिय सैनिक हैं। हालांकि, ट्रांसजेंडर अधिकार अधिवक्ताओं का कहना है कि 15,000 से अधिक ट्रांसजेंडर इसमें सेवा देते हैं।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम