फिल्म 'सलार 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट
पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील की जोड़ी ने फिल्म सलार से जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म ने रिलीज के बाद दुनियाभर में 600 करोड़ से अधिक की कमाई की। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहले भाग के दमदार प्रदर्शन के बाद फैंस को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।
सलार पर आया बड़ा अपडेट
अब फिल्म के सीक्वल पर नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सालार: भाग 2 की शूटिंग इस साल मई के अंत तक शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि सालार के दूसरे भाग का फिल्मांकन हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में 10 दिन के शेड्यूल के साथ शुरू होने वाला है।
फीडबैक के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भाग के फीडबैक के आधार पर सीक्वल की स्क्रिप्ट को तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि निर्माता इसके आउटपुट से संतुष्ट हैं। प्रभास और पृथ्वीराज सालार 2 के पहले शेड्यूल में शामिल होंगे जो उनकी प्रतिद्वंद्विता पर केंद्रित होगा।
2025 में रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा इस साल शूट किया जाएगा। वहीं, बाकी के हिस्से 2025 की पहली तिमाही में शूट किए जाएंगे। फिलहाल निर्माता सभी इंडस्ट्री के नए कलाकारों को इस फिल्म में कास्ट करने की प्रक्रिया में हैं। इस फिल्म को दिसंबर 2025 में रिलीज करने का लक्ष्य मेकर्स ने निर्धारित किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि