Bigg Boss OTT 3; शिवानी कुमारी ने शेयर की अपनी स्ट्रगल स्टोरी
बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय काफी सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन इस रियलिटी शो को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी कंटेस्टेंट की लड़ाई, तो कभी उनके स्ट्रगल की कहानी इस रियलिटी शो के जरिए लोगों के सामने आ रही है। शो की शुरुआत में साई केतन राव ने दीपक चौरसिया को अपनी लाइफ की स्टोरी बताई थी।
अब इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी बिग बॉस के कंटेस्टेंट को अपनी स्ट्रगल की कहानी बताते हुए नजर आईं। इस दौरान वह फूट-फूट कर रोने लगीं। शिवानी ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं।
शिवानी ने बताई नैजी-विशाल को स्ट्रगल की कहानी
बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शिवानी कुमारी बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंट नैजी और विशाल पांडे के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह उन्हें अपने स्ट्रगल की कहानी बताते हुए नजर आ रही हैं। शिवानी को कहते हुए सुना जा सकता है कि मम्मी को था कि लड़का हो, लेकिन तब भी मैं हो गई।
इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरी मम्मी की तीन लड़कियां पहले से थीं ऐसे में मुझे वो प्यार कभी नहीं मिला। जब पैदा हुई तो फेंक दिया मुझे कि नहीं मुझे लड़की नहीं चाहिए। मुंह से खून आता, लेकिन दवाई नहीं मिलती। ऐसे में जब हम अपनी लाइफ देखते हैं न भाई, तो बहुत रोना आता है कि यहां हम कैसे आ गए।
घर से बाहर होंगी शिवानी?
इस बार घर से बेघर होने के लिए अरमान मलिक, चन्द्रिका दीक्षित, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी भी नॉमिनेट हो रखी हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या इन्फ्लुएंसर का सफर बिग बॉस के घर में बस यही तक था या इस बार भी शिवानी बेघर होने से बच जाती हैं।
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी
सेवा और समर्पण की कहानी, उज्जैन की कांता गोयल ने दिया नया जीवन
मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अटकी, 48 सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित; CAG ने उठाए सवाल
त्योहार से पहले पुलिस सख्त, 50+ आरोपियों पर शिकंजा; वारंटियों की धरपकड़
‘15 मिनट पहले मिल जाता है मैसेज’, इज़रायल में सुरक्षा इंतजामों पर रीवा निवासी का बयान
ईरान विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल गांधी के बयान से बढ़ी तकरार
राज्यसभा टिकट पर सियासी गणित: संजय राउत ने बताया क्यों पीछे रह गईं प्रियंका चतुर्वेदी
ग्रैंड मोसल्ला में उमड़ा जनसैलाब, खामेनेई को अंतिम विदाई