Bike Engine Oil:कब बदलना चाहिए बाइक का इंजन ऑयल
नई दिल्ली। किसी भी Bike के लिए इंजन काफी जरूरी पार्ट होता है। इंजन को सही रखने और लंबे समय तक बिना परेशानी चलाने के लिए समय पर Engine Oil का बदलना भी काफी ज्यादा जरूरी होता है। किन संकेतों के जरिए इस बात की जानकारी मिलती है कि बाइक के इंजन ऑयल को बदला जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
इंजन से आवाज
अगर आपकी बाइक को चलाते हुए इंजन से सामान्य से ज्यादा आवाज आने लगती है, तो ऐसी स्थिति में इंजन ऑयल को बदलना काफी जरूरी हो जाता है। जब भी बाइक में नया इंजन ऑयल डाला जाता है तो इंजन की आवाज काफी कम हो जाती है, लेकिन जब भी ऑयल खराब हो जाता है तो इंजन से आने वाली आवाज बढ़ने लगती है।
ओवरहीट होने पर भी चेक करें
अगर आपकी बाइक चलते हुए काफी तेजी से ओवरहीट होने लगती है, तो भी इस बात की संभावना होती है कि इंजन ऑयल खराब हो गया हो। इसके साथ ही यह भी खतरा होता है कि इंजन में ऑयल का स्तर काफी कम हो गया हो। ऐसा होने पर इंजन को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे संकेत मिलने पर इंजन ऑयल को चेक कर उसे बदल देना चाहिए।
पढ़े मैनुअल बुक
हर बाइक के साथ कंपनी की ओर से मैनुअल बुक या ई-मैनुअल को दिया जाता है। जिसमें इस बात की जानकारी होती है कि बाइक में किस तरह के इंजन ऑयल का उपयोग करना चाहिए और इसे कब बदलना चाहिए। अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर भी अपनी बाइक के इंजन ऑयल को बदलने की जानकारी को लिया जा सकता है। कई बाइक्स में कंपनियों की ओर से हर तीन हजार किलोमीटर पर इंजन ऑयल बदलने की सलाह दी जाती है।
समय का रखें ध्यान
अगर आप अपनी बाइक का काफी कम उपयोग करते हैं, तो भी बाइक के इंजन ऑयल को एक निश्चित समय पर बदल देना बेहतर होता है। कंपनियों की ओर से हमेशा इस बात की जानकारी दी जाती है कि कितने किलोमीटर चलाने के बाद इंजन ऑयल को बदलना चाहिए। इसके साथ ही कंपनियों की ओर से यह भी बताया जाता है कि अगर बाइक को कम चलाया जाता है तो फिर कितने महीने में इंजन ऑयल को बदलना बेहतर होता है। इसलिए अगर आप भी अपनी बाइक को कम चलाते हैं तो फिर कम से कम छह महीने के बाद इंजन ऑयल को बदला जा सकता है।
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित