आज जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र
रांची । झारखंड में भाजपा अपना घोषणा (संकल्प) पत्र रविवार को जारी करेगी। शनिवार को इसकी पुष्टि भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। बताया जा रहा है कि इसमें 300 यूनिट फ्री बिजली और सवा करोड़ घरों में सोलर ऊर्जा से जोडऩे का ऐलान भी हो सकता है।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रांची से सिमरिया, बरक_ा और घाटशिला जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। रांची दौरे के दौरान अमित शाह उन लोगों से भी मिल सकते हैं जिन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन किया था और बाद में वापस ले लिया। भाजपा से नाराज होकर नाला से निर्दलीय नामांकन करनेवाले पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ‘बाटुल’ और वीरेंद्र मंडल को मनाने में हिमंता विश्वा सरमा सफल रहे हैं, लेकिन निरंजन राय, गुमला के मिसिर कुजूर को मनाने में असफल रहे। राजधनवार से निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन राय को मनाने के लिए खुद सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। हिमंता के आश्वासन के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने सत्यानंद झा की पत्नी विथिका झा को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। झा पुराने भाजपा कार्यकर्ता हैं। 2009 में भाजपा के टिकट से नाला से चुनाव जीत कर कृषि मंत्री बने थे।
कोर्ट से राहत: सौरभ शर्मा समेत साथियों के जेल से बाहर आने की राह आसान
योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
‘UP में जल्द होगी कथा’, बृजेश पाठक ने बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से की चर्चा
सबूतों की कमी पड़ी भारी, हाई कोर्ट ने हत्या के तीन आरोपियों को किया बरी
फाइनल मुकाबला: भारत की रन मशीन बनाम न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी
फाइनल से पहले सैंटनर का बयान: क्या भारत को मानसिक दबाव में लाने की कोशिश?
धरने के दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- हमारी दया से चल रही है सरकार
रिहायशी इलाके पर मिसाइल हमला, जेलेंस्की ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
आमने-सामने भिड़े आर्मी ट्रक और कार, हादसे में हवलदार की जान गई