इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम की धमकी, विराट कोहली का पसंदीदा मैदान
भारत और पाकिस्तान के बीच हर दिन बीतने के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान पहले LOC के करीब भारत के रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रहा था और अब उसने भारत के कई बड़े शहरों पर हमले चालू कर दिए हैं. पाकिस्तान के इन हमलों का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है. हवाई हमले नाकाम होने पर पाकिस्तान कायराना हरकत पर उतर आया है और धमकी भरे कई ईमेल भेज रहा है. ऐसे ही एक ईमेल में इंदौर के होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई है. स्टेडियम के साथ ही अस्पताल को भी उड़ाने की बात कही गई है. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी MPCA को यह धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें स्टेडियम को उड़ाने की बात कही गई है. MPCA सचिव ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है. ईमेल में लिखा गया है- पाकिस्तान से पंगा मत लो.
जांच में जुटी पुलिस
ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि साइबर टीम टेक्निकल तरीके से इस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने बम स्क्वाड की मदद से स्टेडियम की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला. इससे पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद स्टेडियम की तलाशी करने पर कुछ नहीं मिला. दिल्ली पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है.
होलकर स्टेडियम विराट के लिए खास
गौरतलब है कि इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का मुख्यालय भी है. यहां अभी तक 3 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. होलकर स्टेडियम में पहली बार साल 2016 में टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड आमना-सामना हुआ था. इस मुकाबले में विराट कोहली ने दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया था. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रनों की पारी खेली थी. इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 311 रनों से धूल चटाई थी.
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव