दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता के माल्टी कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर
लखनऊ। अयोध्या जिला प्रशासन ने सपा नेता और दुष्कर्म के आरोपी मोइद खान की बेकरी को गिराने के कुछ दिनों बाद उन पर कड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने गुरुवार को उनके शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के एक तिहाई हिस्से को गिरा दिया है जो अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बना था। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने पहले कहा था कि मोइद के स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण सरकारी ज़मीन पर किया गया था; इसलिए, कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा गिरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स खाली कराया और बुलडोजर से अवैध निर्माण को तोड़ दिया।
इस बीच, मामले में एक और बड़ी घटना में, अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसे अब केजीएमयू, लखनऊ में गर्भपात कराने के बाद उसके परिवार के साथ भेज दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने के लिए महिला कांस्टेबलों सहित 30 से ज्यादा सशस्त्र पुलिस कर्मियों को 24 घंटे तैनात किया गया है।
इससे पहले सीएम योगी ने दुष्कर्म और छेड़खानी की कुछ घटनाओं में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों की भूमिका की ओर इशारा करते हुए तंज कसा कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही सपा का नवाब ब्रांड है, यही सपा की असली पहचान है। जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित है, लेकिन सपा मुखिया दुष्कर्मियों व कोलकाता सरकार का बचाव कर रहे हैं।
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने