विपक्ष के Caste Census की मांग का चंद्रबाबू नायडू ने निकाला तोड़
एक तरफ जहां आई.एन.डी.आई. गठबंधन जाति जनगणना पर जोर दे रही है। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू ने अलग प्रकार की जनगणना की वकालत कर दी है। टीडीपी चीफ ने स्किल सेंसस यानी कौशल जनगणना की शुरुआत करने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू सरकार स्किल सर्वे करने जा रही है।उन्होंने इस मुद्दे पर पीएम मोदी से सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा है कि देश में लोगों के पास जो स्किल मौजूद है उसका डाटा इकट्ठा किया जाए। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल का विस्तार देने से देशवासियों की जिंदगी बेहतर होगी।मोदी सरकार 3.0 में कौशल और रोजगार पर काफी जोर दिया जा रहा है। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीडीपी चीफ ने कहा था कि आंध्र प्रदेश का विकास उनकी प्राथमिकता है।चंद्रबाबू नायडू ने कहा है,"हमने केंद्र से कोई मंत्री पद नहीं मांगा, यहां तक कि वाजपेयी के समय में भी हमने मंत्रीपद नहीं मांगा था,जो भी पेशकश की गई, हमने स्वीकार कर लिया। उन्होंने आगे कहा,"वाजपेयी के दौर में लोकसभा अध्यक्ष का पद स्वीकार करने को याद करते हुए कहा कि उन्होंने केवल गठबंधन के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए ऐसा किया था।
उपग्रह तकनीक से होगा मकानों का सर्वे, डिजिटल जनगणना के लिए चार टूल जारी
Nitish Kumar की सियासी पलटी की कहानी, मोदी के नाम पर दूर फिर भाजपा के साथ
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?