छिंदवाड़ा पुलिस ने हादसों को रोकने अनोखी पहल की
छिंदवाड़ा: सड़क हादसों को रोकने पुलिस महकमे ने अच्छी पहल की है. छिंदवाड़ा से झिरपा तक 110 किमी पर सड़क किनारे लगे पेड़ों की डालियां वाहन चालकों के लिए आफत बन रही थीं. खासकर सड़क के मोड़ पर फैली पेड़ों की डालियों की वजह से दूर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं. जिसकी वजह से दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ रहा था. सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने सड़क पर फैली डालियों को हटाने की कवायद शुरू की है.
एसपी ने शुरू की मुहिम, झाड़ियों की कटिंग
एसपी अजय पांडे की पहल पर शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर विजिबिलिटी में सुधार लाना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके. लम्बे समय से सड़क पर झुकी पेड़-पौधों की डालियों की वजह से वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट नहीं दिखाई देते थे. जिससे यहां अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी. अब 110 किमी मार्ग के आसपास लगे पेड़ों की छंटनी शुरू कर दी गई है.
तीन मौतों के बाद शुरू किया अभियान
यातायात डीएसपी आरपी चौबे ने बताया कि, ''20 फरवरी को अम्बाड़ा में एक कार ने दो बुजुर्गों को रौंद दिया था. वहीं हादसे में कार सवार एक शख्स की भी मौत हो गई थी. घटनास्थल का मुआयना करने पर कार की तेज रफ्तार के अलावा हादसे की एक वजह यह भी सामने आई कि सड़क पर कर्व (मोड) था. यहां मोड़ पर झाड़ियां और आम के पेड़ की वजह से विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटना की आशंका अधिक बढ़ गई थी.'' पुलिस अधीक्षक के माध्यम से सुधार के लिए एमपीआरडीसी (Madhya Pradesh Road Development Corporation) से पत्राचार किया गया था.
पुलिस विभाग की अपील, वाहन धीरे चलाएं
पुलिस विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि छिंदवाड़ा से झिरपा मार्ग पर पेड़ की टहनियों की छंटाई का कार्य चल रहा है. इस अभियान में सहयोग देते हुए वे इस मार्ग पर वाहन सावधानीपूर्वक और धीमी गति से चलाएं.
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद