चिरंजीवी का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल
मेगास्टार चिरंजीवी के नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल स्टार के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये अवार्ड किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने उन्हें दिया। उन्होंने 45 साल के करियर में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24,000 से ज्यादा डांस मूव्स किए हैं। ये दिन उनके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन साउथ स्टार ने साल 1978 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
चिरंजीवी के 24,000 डांस मूव्स और 537 गाने
इवेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए, चिरंजीवी की बहू उपासना कोनिडेला ने लिखा, “45 सालों में 156 फिल्मों और 24,000 से अधिक डांस मूव्स और 537 गाने के साथ भारतीय सिनेमा में सबसे शानदार फिल्म स्टार के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के लिए मेरे माम्या मेगास्टार चिरंजीवी गारू को बधाई!"
चिरंजीवी का फिल्मी सफर
चिरंजीवी के बारे में बोलते हुए आमिर खान ने कहा,'यहां आना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। मैं चिरंजीवी गारू के प्रशंसकों को देखकर खुश हूं और मुझे भी अपने बीच शामिल करने के लिए आप सभी का धन्यवाद क्योंकि मैं भी उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। 'चिरंजीवी को आखिरी बार 2023 में भोला शंकर में देखा गया था। उनकी अगली रिलीज एक फंतासी एक्शन फिल्म है जिसका नाम विश्वंभरा है जो 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। चिरंजीवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म साल 1979 में पुनधिरल्लु से की थी। हालांकि बापू के डायरेक्शन में बनी फिल्म माना वूरी पांडवुलु उनकी पहली रिलीज थी। इसके बाद साल 1982 में 'इंटलो रामय्या वीडिलो कृष्णय्या' आई जोकि बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म से उन्होंने लीड रोल करना शुरू कर दिया था।
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
होली और संस्कृति का संगम: झंग बिरादरी में 120 साल से चल रही रामलीला परंपरा
देर रात वारदात को अंजाम, सुबह खुली तो सामने आई घटना
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य बयान से गरमाई राजनीति, अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य में जुबानी जंग
पुनर्वास योजना में नाकामी: बड़वानी के लोग पानी की किल्लत में परेशान
प्रदेश की राजनीति में नई चाल, समाजवादी पार्टी का दलितों पर फोकस; 15 मार्च को जयंती आयोजन